फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death of a young man who climbed a tree to pluck berries

Deoria News: देवरिया में जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक, गिरने से हुई मौत

Fri, 14 Jul 2023 04:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Jul 2023 04:35 PM IST
सार

देवरिया कसया मार्ग स्थित डुमरी ब्लॉक से 100 मीटर आगे सड़क किनारे लगे पेड़ पर चढ़कर सोनू जामुन तोड़ रहा था। सुबह हुई हल्की बरसात के चलते पेड़ की शाखाएं गीलीं थी। इसी के चलते उसका पैर फिसल गया और वह बीच सड़क पर गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Death of a young man who climbed a tree to pluck berries
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

 जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक पैर फिसलने से सड़क पर गिर गया। बीच सड़क गिरने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह सड़क किनारे लगे पेड़ से जमुना तोड़कर बाजार में बेचता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी सोनू 27 वर्ष पुत्र हुमायूं मजदूरी करके जीविका चलता था। जामुन के सीजन में वह पेड़ से तोड़कर बाजार में बेचता भी था। बृहस्पतिवार की शाम वह देवरिया कसया मार्ग स्थित डुमरी ब्लॉक से 100 मीटर आगे सड़क किनारे लगे पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। सुबह हुई हल्की बरसात के चलते पेड़ की शाखाएं गीलीं थी।
विज्ञापन


इसी के चलते सोनू का पैर फिसल गया और वह बीच सड़क पर गिर गया। पिच सड़क पर गिरने के चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही मां सगीरून निशा, भाई पिंटू, करीम, बिस्मिल्लाह और अब्दुल्ला दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों का रोना देख सांत्वना दे रहे आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed