फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death of a young man injured in a fight, demonstration by keeping the dead body

Deoria News: मारपीट में घायल युवक की मौत, शव रखकर प्रदर्शन

Mon, 04 Sep 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man injured in a fight, demonstration by keeping the dead body
देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के ऊधोपुर गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी विवाद को लेकर तीन दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई। शनिवार की देर रात गांव पहुंचे परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के केस दर्ज करने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ऊधोपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह रक्षाबंधन के दिन दो परिवार आपस में भिड़ गए। इस दौरान कहासुनी के बीच एक पक्ष ईंट, पत्थर, लाठी, डंडा लेकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़ा, जिसमें नरपति कनौजिया के चार पुत्रों में दूसरे नंबर के पुत्र संजय कनौजिया को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में घायल संजय को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, वहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजनों ने गोरखपुर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार की देर रात संजय ने दम तोड़ दिया। संजय की मौत के बाद शव गांव लाया गया। परिजनों ने मांग की है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं होगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। थानाध्यक्ष राजू कुमार सिंह के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed