{"_id":"61477f9c8ebc3e475b2d80dc","slug":"death-in-suspicious-condition-salempur-news-gkp40984616","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज स्थित धूसा टोला निवासी उमाशंकर प्रसाद (44) की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
उमाशंकर प्रसाद की पत्नी संतरा देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे के करीब एक व्यक्ति आए और पति को बुलाकर ले गए। वह बराबर ही आते-जाते रहे हैं। उसी तरह शनिवार देर शाम को एक व्यक्ति आया तो बताया कि उमाशंकर का एक्सीडेंट हो गया है, चलिए। साथ में मैं चली गई। बाइक से पहले स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर गई। पुन: जिला अस्पताल देवरिया गई। वहां उनका घायलावस्था में इलाज चल रहा था। थोड़ी ही देर में वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए उन्हें ले जाया गया। वहां पहुंचने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उमाशंकर तीन दिन पूर्व ही बाहर से आया था। मृतक की पत्नी ने पति की मौत को संदिग्ध बताया है।