{"_id":"61df1474b20d4f37561c63e2","slug":"death-in-suspicious-condition-deoria-news-gkp4234491113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तीन के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तीन के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तीन के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में मंगलवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने रात में ही शव का दाह संस्कार कर दिया। मायके वालों ने थाने पहुंच कर बेटी की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
महुआडीह थाना क्षेत्र के सहोदर पट्टी गांव निवासी बबीता देवी ने अपनी पुत्री जूही (24) की शादी दो वर्ष पूर्व महुआरी गांव के राकेश पुत्र ओमप्रकाश के साथ की थी। मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जूही की मौत हो गई। परिजनों ने रात में ही दाह संस्कार कर दिया। सूचना पाकर मायके वाले बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो परिजन घर छोड़ कर के फरार हो गए थे। जबकि पति राकेश एक माह पहले ही बाहर कमाने चला गया था। इसी बीच मृतका की मां बबीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।