{"_id":"62af5d4c660bab7c3c2191e8","slug":"death-in-road-accident-deoria-news-gkp4408995120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया निवासी सब्जी लेने गए युवक की शनिवार देर शाम सिविल लाइंस पर कचहरी चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रामनाथ देवरिया मोहल्ला भंजू रामा शर्मा (45) देर शाम करीब दस बजे सब्जी लेने बाजार गए थे। लौटते समय कचहरी चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भंजू रामा की पाकेट से मिले कागजात से उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौत की जानकारी होते ही परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
हादसे में युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
लार। रामजानकी मार्ग पर बौली वार्ड के सामने तकरीबन पांच बजे पैदल जा रहा युवक किसी वाहन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। चालक वाहन लेकर बिहार की तरफ भाग निकला। शिनाख्त नहीं होने से शव दो घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे करीब 40 वर्षीय युवक रामजानकी मार्ग सेे पैदल कहीं जा रहा था। बौली वार्ड के शिव मंदिर के समीप लार रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। हालांकि लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह निकल गया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को फोन पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक की मौत हुई है। अबतक शिनाख्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।