{"_id":"5f89e3e78ebc3e1a2722318b","slug":"death-in-road-accident-deoria-news-gkp3696959165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर आए युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर आए युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के घर आए युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत
भाटपाररानी। खामपार थाना अंतर्गत भिंगारी -भाटपाररानी मार्ग पर सिरसिया कांटा के पास शुक्रवार की शाम एक 25 वर्षीय युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वह किसी काम से भिंगारी बाजार जा रहा था।
बिहार के सिवान जनपद अंतर्गत गुठनी थाना के ग्राम जोगियाडीह निवासी कन्हैया पांडेय का पुत्र मनु अपनी बहन के घर बेलपार पंडित आया था। वह शाम को बाइक से बिना हेलमेट पहने ही भिंगारी बाजार किसी काम से जा रहा था। रास्ते में सिरसिया कांटा के पास सामने से तेज गति से आ रहे वाहन को देखकर वह संतुलन खो बैठा और उसकी बाइक एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से आ रहे कांग्रेस पार्टी के नेता केशव चंद यादव ने उसे भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर उसके रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए और शिनाख्त की। थानाध्यक्ष रामप्रवेश राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।