फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident, two injured

हादसे में युवक की मौत, मां-बेटा घायल

Tue, 11 Jan 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
death in accident, two injured
हादसे में युवक की मौत, मां-बेटा घायल
विज्ञापन

गौरी बाजार। गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के समीप मंगलवार दोपहर में मैजिक वाहन की चपेट से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार महिला और उसका तीन वर्षीय बेटा घायल हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के खैराबनुआं गांव निवासी अंगद प्रसाद (21) अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। एक मात्र बहन की शादी हो चुकी है। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। मंगलवार दोपहर में वह पड़ोस की शिखा देवी के तीन वर्षीय पुत्र अंशुमान को रैबिज इंजेक्शन लगवाने सीएचसी गौरी बाजार गया था। इंजेक्शन लगवाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा थे। ब्लॉक कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे मैजिक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक के पीछे बैठी शिखा देवी (28) पत्नी विनोद प्रसाद और उनका तीन वर्षीय पुत्र अंशुमान गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद अंगद प्रसाद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। अंगद प्रसाद के भाई राकेश प्रसाद की तहरीर पर मैजिक वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed