{"_id":"619d3356218d7708837a9c35","slug":"death-in-accident-on-highway-deoria-news-gkp4173991101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेतिमपुर एनएच पर ट्रक की चपेट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेतिमपुर एनएच पर ट्रक की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेतिमपुर एनएच पर ट्रक की चपेट से युवक की मौत
देसही देवरिया। हेतिमपुर एनएच पर ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार को युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर हाइवे पर मंगलवार को बाइक सवार युवक उत्तरी लेन से दक्षिणी लेन पर टूटे डिवाइडर से पार हो रहा था। इसी बीच उसकी बाइक कसया से हाटा की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची हेतिमपुर चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे हाटा सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दीपू गुप्ता (28), मलहवा महुआडीह, कोतवाली कसया कुशीनगर के रूप में हुई। सूचना पर सीएचसी पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हेतिमपुर चौकी पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी गई। महुआडीह एसओ संतोष कुमार ने बताया कि हेतिमपुर हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक को हाटा सीएचसी भेजवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई है।