{"_id":"62c323a4a3fc2a38c8386883","slug":"death-in-accident-on-deoria-kasia-road-deoria-news-gkp442609245","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया-कसया मार्ग पर पिकअप की चपेट से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया-कसया मार्ग पर पिकअप की चपेट से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया-कसया मार्ग पर पिकअप की चपेट से साइकिल सवार की मौत
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर गौरी बुजुर्ग गांव के पास सोमवार की शाम पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने वाहन चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
क्षेत्र के ग्राम कालाबन मल्लाह टोली निवासी गौरी शंकर निषाद (56) दोपहर में साइकिल से भटौली बुजुर्ग, खरोह चौराहे पर बच्चों के लिए कपड़ा तथा सब्जी खरीदने गए थे। शाम छह बजे के आसपास खरीदारी के बाद घर लौट रहे थे। अभी वह गौरी बुजुर्ग शिव मंदिर के समीप पहुंचे थे कि इसी बीच देवरिया की ओर से तेज रफ्तार आ रहे पिकअप की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे पिकअप चालक को ग्रामीणों ने वाहन सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी कमली देवी बेहोश होकर गिर गई। बच्चों सहित अन्य परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया था। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है।