फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident in deoria

नौतन हथियागढ़ चौराहे पर दो बाइक भिड़ीं, युवक की मौत

Sat, 02 Apr 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
death in accident in deoria
नौतन हथियागढ़ चौराहे पर दो बाइक भिड़ीं, युवक की मौत
विज्ञापन

देसही देवरिया। नौतन हथियागढ़ चौराहे पर शुक्रवार देर रात दो बाइक की टक्कर में शख्स की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस दोनों वाहनों को थाने लेकर चली गई।
गोरखपुर जनपद के झंगहा थानाक्षेत्र के राघवपट्टी पड़ड़ी के दिनेश चौहान (55), महुआडीह थानाक्षेत्र के डुमरी एकलास गांव में अपनी ससुराल आए थे। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे के करीब वह अपने साले मुन्ना चौहान के साथ बाइक से रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ चौराहे पर गए थे। वह बाइक पर पीछे बैठे थे। इसी बीच एक बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दिनेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल के बाहर ही मौत हो जाने से लोग शव को लेकर डुमरी एकलास लौट गए। उसके बाद रामपुर कारखाना पुलिस को सूचना दी। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। मृतक के साले सत्यपाल चौहान ने पुलिस को बाइक हादसे की तहरीर दी है।
विज्ञापन

हेलमेट लगाए होते तो बच जाती जान
देसही देवरिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। यह भी बताया कि दिनेश चौहान हेलमेट लगाए होते तो उनके सिर पर इतनी गंभीर चोट नहीं लगती। शायद उनकी जान भी बच जाती। रामपुर कारखाना एसओ अनिल कुमार ने कहा कि मामले में तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed