फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident due to road brker

ब्रेकर पर उछली बाइक, युवक की गई जान

Thu, 30 Dec 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
death in accident due to road brker
ब्रेकर पर उछली बाइक, युवक की गई जान
विज्ञापन

लार रोड। राम जानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के सामने सड़क पर बना ब्रेकर राहगीरों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। आए दिन हादसा होता रहता है। बृहस्पतिवार के दिन बाइक से जा रहे एक व्यक्ति की बाइक ब्रेकर के पास अनियंत्रित हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कुंडौली गांव निवासी दुर्गेश कुमार किसी कार्य से लार बाजार गए थे। वापस आते समय राम जानकी मार्ग पर मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव के समीप ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें सीएचसी लार ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गेश की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही दुर्गेश ने दम तोड़ दिया। दुर्गेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्गेश की पत्नी नीतू खबर सुनकर अचेत हो गईं। दुर्गेश के तीनों बच्चों मुस्कान, अमन, रजत का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed