फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident

बाइक की चपेट से होमगार्ड के पिता की मौत

Wed, 01 Dec 2021 11:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
death in accident
बाइक की चपेट से होमगार्ड के पिता की मौत
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के जेल रोड के पास बाइक की चपेट में आने से होमगार्ड के पिता की मौत हो गई। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
सदर कोतवाली के दानोपुर गांव निवासी होमगार्ड अजय प्रसाद के पिता झिंगूर प्रसाद (65) सोमवार की शाम को गांव के सामने देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर गए थे। इसी दौरान बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो घायल, जिला अस्पताल भेजा
भटनी। क्षेत्र के जिगिनी चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां गम्भीर स्थिति देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी जय प्रकाश यादव (30) नगर से बाजार कर घर लौट रहे थे। वही मायापुर गांव निवासी जितेंद्र चौहान खोरीबारी से भटनी जा रहे थे। दोनों की बाइक जिगिनी चौराहे पर आपस में टकरा गई। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सीएचसी पर इलाज के दौरान गम्भीर स्थिति देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत एसओ गोपाल पाण्डेय ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवक घायल हुए है। दोनों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed