{"_id":"60d619318ebc3ecc0774f606","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp3995196186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मजदूर की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मजदूर की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में मजदूर की मौत, मचा कोहराम
गड़ेर। सब्जी खरीदने चौराहे पर गए क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी और मजदूर कमलेश राजभर (32) बोलेरो की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कमलेश की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
शिवपुर गांव निवासी कमलेश राजभर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह पैदल सब्जी लाने चौराहे पर गया था। बताया जा रहा है कि वह सब्जी खरीद रहा था। इसी बीच देवरिया से बरहज की ओर जा रही बोलेरो ने चपेट में ले लिया। वह घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कमलेश के मौत की खबर मिलते ही मां गुलाबी देवी और पिता कन्हई का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि पत्नी पूनम रह-रह कर बेहोश जा रही थी। दरवाजे पर आने जाने वालों को उसके बच्चे कातर नजरों से निहार रहे थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर भलुअनी सुदेश शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।
माली हालत सुधारने विदेश जाने वाला था कमलेश
गड़ेर। शिवपुर गांव निवासी और मजदूर कमलेश राजभर की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है। लोगों का कहना है कि वह माली हालत सुधारने के लिए विदेश जाने वाला था। वह वीजा का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
शिवपुर गांव निवासी कन्हई के सात संतान सुभा, श्रवण, राजकुमार, विमलेश, लक्ष्मीना में कमलेश तीसरे नंबर का था। पूर्व में उसके एक बहन की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी और महामारी में मजदूरी न मिलने से पारिवारिक स्थिति दयनीय हो गई थी। जिसे सुधारने के लिए वह एक रिश्तेदार की मदद से विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। वह रास्ते के खर्च आदि को लेकर नात-रिश्तेदारों से पैसे भी जुटा लिया था। कमलेश की मौत से मां गुलाबी देवी, पत्नी पूनम बदहवास हो गई हैं। पूनम ईश्वर को कोसते हुए किस्मत का रोना रो रही थी। बताया जा रहा है कि कमलेश बहुत ही मिलनसार था। उसके मौत से साथी दुखी थे।