{"_id":"60a947ac8ebc3e14c7338887","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp3954612177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे स्वच्छता प्रहरी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे स्वच्छता प्रहरी की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

भलुअनी। क्षेत्र के वीरपुर मिश्र गांव के निकट सड़क हादसे में अमृतकुंडा गांव निवासी और स्वच्छता प्रहरी नंदलाल प्रजापति की मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। जबकि सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग बता रहे हैं कि वह बाइक से एक मांगलिक कार्यक्रम से वापस आ रहे थे।
अमृतकुं्डा गांव निवासी नंदलाल स्वच्छता प्रहरी है। वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से वह बाइक से वापस घर आ रहे थे। इसी बीच वीरपुर मिश्र गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। नंदलाल के मौत की खबर मिलते ही पत्नी दहाड़ें मारने लगी। जबकि चार और दो वर्षीय पुत्र दरवाजे पर आने-जाने वालों को निहार रहे थे। दोनों बच्चे कुछ समझ नहीं पा रहे थे। प्रभारी थानाध्यक्ष सहेंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।