फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident

बेलडाड़ चौराहे पर हादसे में युवक की मौत से मचा कोहराम

Sat, 06 Mar 2021 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
death in accident
बेलडाड़ चौराहे पर हादसे में युवक की मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन

बरहज। बेलडाड़ चौराहा स्थित रामजानकी मार्ग पर मैजिक की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में परसिया तिवारी निवासी और बाइक सवार दीपक साहनी (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत की जानकारी होने पर अस्पताल पर परिवार और गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
शनिवार को परसियां तिवारी गांव निवासी राजेंद्र साहनी का सबसे छोटा पुत्र दीपक बाइक से कपरवार गया था। जो दोपहर बाद करीब एक बजे वापस घर आ रहा था। बताया जा रहा है कि वह गांव के निकट बेलडाड़ चौराहे पर पहुंचा था। इसी बीच बरहज की ओर से आ रही मैजिक ने बाइक को चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक की मौत की जानकारी होने पर मां ऊषा देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। अस्पताल में रोना-पिटना मच गया। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी और क्षतिग्रस्त बाइक थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...तो अपने लाल को नहीं भेजती कपरवार
बरहज। परसियां तिवारी गांव निवासी राजेंद्र साहनी के 22 वर्षीय पुत्र दीपक की मौत से घर में मातम पसर गया। बेटे की मौत से मां ऊषा का रो-रो कर बुरा हाल है। कलेजे के टुकड़े की मौत से वह विक्षिप्त सी हो गई है। रो-रो कर वह कह रही थी कि यदि जानती तो अपने लाल को कपरवार से पैसा और सामान लाने के लिए नहीं भेजती। राजेंद्र साहनी के चार पुत्र सोनू, मोनू, गोपाल में दीपक सबसे छोटा पुत्र था। परिजनों के अनुसार दीपक के बड़े भाई सोनू की कपरवार गांव मलहटोली में रामचंद्र के घर ससुराल है। सोनू के साली का रिश्ता बिहार में तय है। उसकी सगाई होनी है। मां ऊषा कुछ पैसे और सामान लाने के लिए दीपक को कपरवार भेजी थी। उसे क्या पता था कि सामान लाने की जगह वह मौत के मुंह में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्मेट होता तो शायद बच जाती जान
बरहज। परसियां तिवारी गांव निवासी दीपक साहनी बिना हेल्मेट के कपरवार गांव से बाइक से घर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मैजिक और बाइक से हुई टक्कर में दीपक का सिर शीशे से जा टकराया। जबकि शरीर में कहीं खरोंच तक नहीं आया था। सभी यही कह रहे थे कि यदि हेल्मेट पहना होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed