{"_id":"5fb6b08f8ebc3e9b9e6c72ee","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp37376883","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत
गौरी बाजार। क्षेत्र के रामपुर मोड़ के समीप चौराहे से घर जा रहे सायकिल सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ग्राम रामपुर निवासी राम अधार 55 वर्ष बुधवार की देर रात साइकिल से चौराहे से घर जा रहे थे। अभी वे गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर रामपुर मोड़ के समीप ही पहुंचे थे कि गोरखपुर की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे वे गंभीर रुप से जख्मी हो गए। चर्चा है कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक ने उन्हें घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मौका देखकर फरार हो गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ऐसे में वहां लावारिस अवस्था में शव रखा गया था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। आनन-फानन परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंच शव की पहचान किए। मृतक किसान था। खेतीबारी कर परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे। उनके दो पुत्र वशिष्ठ व विनीत एवं तीन पुत्रियां देवी, पूजा व पुष्पा हैं। अभी पुत्रियों का विवाह नहीं हुआ है। मौत की सूचना से पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी मीरा सहित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।