{"_id":"5ecd48598ebc3e90586e7003","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp352582891","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई बाइक, अवकाश प्राप्त सूबेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आई बाइक, अवकाश प्राप्त सूबेदार की मौत
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के भगवानपुर चौबे गांव के पास हुआ हादसा
बरवां मीर छापर गांव का रहने वाले थे मनोज कुशवाहा
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के भगवानपुर चौबे गांव के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में अवकाश प्राप्त सूबेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बरवां मीर छापर गांव निवासी मनोज कुशवाहा (48) एक महीना पहले सेना में सूबेदार के पद से रिटायर हुए है। मंगलवार दोपहर में वह बाइक से पांडेयचक चौराहे की तरफ जा रहे थे। रामपुर कारखाना के डुमरी-पांडेयचक मार्ग पर भगवानपुर चौबे गांव के पास दोराची नाले के पुल पर दोपहर डेढ़ बजे ट्रक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार रिटायर सैन्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। उधर, चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने गई। रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार रिटायर सैन्यकर्मी मनोज कुशवाहा की मौत हुई है। वह बरवां मीरछापर गांव का रहने वाला था। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
---
बेटी की शादी की इच्छा रह गई अधूरी
देसही देवरिया। भगवानपुर चौबे गांव के पास हुए सड़क हादसे में मनोज कुशवाहा के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मनोज तीन मई को ही वाराणसी से आर्मी में सूबेदार पद से रिटायर हुए थे। पिता नरसिंह कुशवाहा, माता यशोदा देवी, पत्नी ऊषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनके दो बेटे प्रभात कुशवाहा 20, आर्यन 16 व तीन बेटियां सीमा, रीमा व श्वेता भी सदमे में हैं। परिवार के करीबी विष्णु कुशवाहा ने बताया कि तीन मई को रिटायर हुए मनोज की पत्रावलियां भी पूरी नहीं हुईं थी। इस साल वह अपने दूसरी बेटी रीमा की शादी करना चाहते थे, लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई।