फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death due to snake bite, agitation for compensation

सर्पदंश से सपेरे की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
death due to snake bite, agitation for compensation
सर्पदंश से सपेरे की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय चौराहे के एक व्यक्ति के घर में मंगलवार की रात निकले सर्प को पकड़ कर ले जा रहे सपेरे को सर्प ने डस लिया। इलाज के अभाव में देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह नट समुदाय के लोगों ने चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय गांव निवासी दरोगा नट (48) सर्प पकड़ने का काम करते थे। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की रात चौराहे के एक कारोबारी के घर सर्प दिखा तो दरोगा नट को बुलाया गया। दरोगा नट नशे की हालत में था। पकड़ने के दौरान सर्प ने दरोगा को डस लिया। यह बात सिर्फ दरोगा और कारोबारी के घर वालों को थी। परिजनों का कहना है कि दरोगा घर आकर सो गया। देररात उसके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन उसे अमवा की सती माई स्थान फिर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह नट समुदाय के लोग शव लेकर कारोबारी के दरवाजे पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तो मान गए। एसओ नवीन चौधरी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दुकानदार बोला-मेरे घर नहीं, पड़ोसी के घर सर्प निकला था
कारोबारी का कहना है कि नट समुदाय के लोगों ने उनके दरवाजे पर शव रखकर हंगामा किया। जबकि सर्प पड़ोसी के एक घर में निकला था। पड़ोस का युवक दरोगा को बुलाने गया था। उसी के साथ मेरे घर का भी लड़का चला गया था। घटना के दौरान हम बाहर थे। अगर रहे होते तो उसे सबसे पहले अस्पताल लेकर जाते। पुलिस चाहे तो जांच करा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विषधर सर्पों को पकड़ने में माहिर था दरोगा
दरोगा विषधर सर्पों को पकड़ने में माहिर था। नट समुदाय के लोगों का कहना है कि अगर वह नशे में नहीं रहता तो सर्प उसको नहीं काट पाता। दरोगा के पांच लड़के और एक लड़की है। पत्नी चंपा देवी घटना के बाद बदहवास हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही बच्चे और पत्नी दहाड़े मारकर चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed