{"_id":"613a4fdb8ebc3e88394c743b","slug":"death-due-to-current-deoria-news-gkp408568979","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम बहोरवा में बुधवार की रात करंट लगने से युवक की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम बहोरवा निवासी रामबली यादव की झोपड़ी के पास स्थित विद्युत पोल का स्ट्रैक टूट कर लटका था। उसको हटाते समय उनका 18 वर्षीय पुत्र राकेश यादव करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे रात में ही भाटपाररानी पीएचसी लाए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई मनु घर पर ही रह कर पढ़ाई करता है। घटना के बाद मां सुग्गी देवी व एक मात्र बहन कार रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। पिता मजदूरी का काम करते हैं। सूचना मिलने पर रात में ही नायब तहसीलदार करण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना अध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।