फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

Wed, 27 Oct 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
death
घर पर अकेले रहते थे रामानंद, सड़क पर मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
पकड़ी बाजार। कन्हौली गांव में एक शख्स के दरवाजे के सामने किसान का शव मिला। वह गांव पर अकेले रहता था। मृत शख्स का बेटा ससुराल में नेवासे पर परिवार समेत रहता है। मौत पर परिजन हत्या करने की आशंका जता रहे है। पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया।

मदनपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा दल निवासी रामानंद कुशवाहा (80) अपने पुश्तैनी मकान कन्हौली में अकेले रहते थे। कुछ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। उनका बेटा खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवा बभनौली गांव में ससुराल में नेवासे पर रहता है। मंगलवार शाम मोहल्ले में रामानंद को कुछ लोगों ने देखा। मोहल्ले वालों के अनुसार, रामानंद का कन्हौली गांव में एक घर व्यक्ति के घर अक्सर आना जाना लगा रहता था। रात में ही वह उसी के घर वह भोजन करते थे। बुधवार की सुबह कन्हौली गांव के बच्चन कुशवाहा के घर के सामने रामानंद का शव मिला, तो गांव में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामानंद के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर सीओ अंबिका प्रसाद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed