फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death

चिकित्सक और फार्मासिस्ट एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
death
चिकित्सक और फार्मासिस्ट एक दूसरे पर लगा रहे आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और पिपरा वार्ड विजय सिंह की सर्पदंश से मौत के मामले में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार, उस दिन केंद्र के स्टॉक रजिस्टर में सर्पदंश से संबंधित 33 व इमरजेंसी वार्ड में पांच इंजेक्शन मौजूद था। उधर कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि सीएचसी पहुंचकर डॉक्टर व फार्मासिस्ट का बयान दर्ज किया गया है।
परिजनों का आरोप है कि 16 अक्तूबर को सर्पदंश के कुछ ही मिनट बाद विजय सिंह को सीएचसी पर ले जाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट ने इलाज के दौरान लापरवाही की। इससे विजय की जिला अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद से ही भाजपा नेताओं में जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में तैनात स्वास्थ्यर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए सीएमओ को ज्ञापन सहित कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मामले में सीएमओ डॉ.आलोक पांडेय ने एसीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले में कोतवाल ने सीएचसी पहुंचकर घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात रहे डॉ.अजीत कुमार एवं फार्मासिस्ट मोहन तिवारी से पूछताछ की। बयान के दौरान दोनो ने एक दूसरे पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। डॉ.अजीत कुमार के अनुसार फार्मासिस्ट उनको इसके बारे में जानकारी नहीं दी थी और अपनी मर्जी से ही इलाज शुरू कर दिया था। वहीं फार्मासिस्ट मोहन तिवारी ने बताया कि सर्पदंश के मरीज के आने के बाद उन्होंने दो बार चिकित्सक के आवास पर जाकर इसकी सूचना उन्हें दी थी। उनके कहने पर ही उन्होंने दो इंजेक्शन लगाकर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया था। जबकि इमरजेंसी में सर्पदंश से संबंधित पांच इंजेक्शन मौजूदा समय में थे। सीएचसी के अधीक्षक डॉ.अतुल कुमार ने बताया कि कोतवाल सीएचसी कार्यालय में पहुंचकर कुछ स्वास्थ्यकर्मियों का बयान लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed