{"_id":"610ecd548ebc3ef39754d99e","slug":"death-deoria-news-gkp4047935181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर का टायर फटा, खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर का टायर फटा, खलासी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/कपरवार। मध्यप्रदेश में रीवा के चाट घाट बार्डर पर रास्ते में खड़े ट्रेलर का पहिया तेज आवाज के साथ फट गया। इसकी जद में आ जाने से कपरवार निवासी खलासी सनी देवल पुत्र धर्मेंद्र की मौत हो गई। हादसे के वक्त सनी ट्रेलर के पहिए से गिट्टी निकाल रहा था। सनी के मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर रवाना हो गए।
कपरवार गांव के पश्चिम टोला निवासी धर्मेंद्र के छह संतानों में सनी देवल सबसे बड़ा पुत्र था। मुफलिसी के कारण वह ट्रेलर पर खलासी का काम करता था। बेटे के मौत की जानकारी होने पर मां रंभा देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ी। जबकि पिता धर्मेंद्र शव लाने मौके के लिए रवाना हो गए। सनी के मौत की जानकारी होने पर दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आने-जाने वाले लोग घटना को लेकर ईश्वर को कोस रहे थे। भाई की मौत से छोटे भाई बाबी देवल, देवा, बहनों निशा, करिश्मा और लक्ष्मी का भी रो-रो कर बुरा हाल था।