{"_id":"60fc5be58ebc3eb2b37e3d68","slug":"death-by-beaten-kins-staged-dharna-salempur-news-gkp4030862182","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या का आरोप, परिजनों ने शव रखकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या का आरोप, परिजनों ने शव रखकर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या का आरोप, परिजनों ने शव रखकर दिया धरना
मईल। थाना क्षेत्र के बरठा लाला गांव में दो भाइयों के बीच जमीन विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे से घायल एक बुजुर्ग की शनिवार सुबह गोरखपुर अस्पताल में मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगाकर शव को सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से झड़प के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरठा लाला गांव में त्रिलोकी व भोला भगत में एक रूम के बंटवारे के लिए शुक्रवार की शाम को विवाद हो गया। परिजनों ने तहरीर दी है कि पुरुषों व महिलाओं ने मिलकर पिटाई कर दी। इससे भोला भगत (65) की गोरखपुर अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने शव को बरठालाला चौराहे पर रखकर धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झड़प के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि दोनों भाई में एक कमरे के बंटवारे को लेकर विवाद था। शाम को विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, उस समय मारपीट नहीं हुई थी। उसी दौरान अचानक भोला बेहोश होकर गिर गया। उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।