फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dealer of new tractor handed over fake documents, case registered against three

Deoria News: नए ट्रैक्टर के डीलर ने थमाए फर्जी कागजात, तीन पर केस दर्ज

Thu, 30 Jan 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dealer of new tractor handed over fake documents, case registered against three
देवरिया। ट्रैक्टर खरीदने गए व्यक्ति को डीलर व एजेंट ने गुमराह कर फर्जी कागजात देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर डीलर और दो एजेंट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पीड़ित ने इससे एसपी और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

कोतवाली के रानीघाट निवासी आशुतोष सिंह पुत्र स्व. अनिरुद्ध सिंह ने दिए तहरीर में बताया कि यस ट्रैक्टर डीलर धनंजय कुमार के साथ काम करने वाले एजेंट बबलू सिंह व मनोज कुमार यादव घर आकर यस ट्रैक्टर एजेंसी पुरवां चौराहा पर पुराना ट्रैक्टर एक्सचेंज कर नया ट्रैक्टर लेने की बात किए। उनके विश्वास पर आशुतोष एजेंसी पर गया।
विज्ञापन

दोनों एजेंटो ने धनंजय कुमार यादव डीलर/प्रोपराईटर से बातचीत करवाई। बातचीत के दौरान पुराने ट्रैक्टर की कीमत 2.65 लाख रुपये तय हुई और नए ट्रैक्टर का मूल्य 9.50 लाख तय हुआ। एक अप्रैल 2022 को ट्रैक्टर 21 हजार रुपये देकर बुक करा लिया। इसके बाद दोनों एजेंट ने ट्रैक्टर का फाइनेंस कराया। चार अप्रैल 2022 को 1.14 लाख रुपये नगदी दिया। शेष 5.32 लाख रुपये का लोन करा कर ट्रैक्टर उपलब्ध करा दिया। जिसके प्रमाण में लेजर का फोटो उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंटों ने आश्वासन दिया कि बीमा की राशि 14897 रुपये देकर बीमा पालिसी का प्रमाण आप ले लीजियेगा और मैं रजिस्ट्रेशन कराकर आपको उपलब्ध करा दूंगा। 24 जून 2022 को बीमा की राशि 14897 रुपये डीलर धनंजय कुमार यादव को एजेंसी पर जाकर दिए और कागजात की मांग की।

आशुतोष का कहना है कि एजेंट ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय को सारे कागजात भेज दिए गए हैं। आरसी उपलब्ध होने पर सूचित करने की बात कही। इधर ट्रैक्टर के किस्त का भुगतान समय-समय पर करता रहा और कागजातों की मांग भी। मार्च 2024 में डीलर धनंजय कुमार यादव के यहां जाकर आरसी व बीमा के कागजात की मांग की तो सेल लेटर व बीमा की छायाप्रति उपलब्ध कराई। कागजात पर 26 जून 2023 की तिथि अंकित है। उन्होंने 18 अप्रैल 2024 को एसपी को तहरीर दी।
कोर्ट के आदेश पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने डीलर व दोनों एजेंट पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed