फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deaf child missed on train tracks, staff rescued

Deoria News: मूक बधिर बच्ची मिली रेल ट्रैक पर, कर्मचारी ने बचाई जान

Wed, 16 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Deaf child missed on train tracks, staff rescued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर नूनखार स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर छह वर्षीय मूकबधिर बच्ची को देख वहां मौजूद रेलकर्मी ने ट्रेन आते देख दौड़कर उसे गोद में उठा लिया। इससे उसकी जान बच गई। फिर रेलकर्मी ने डायल 112 और स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को उसने बच्ची को सौंप दिया। पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची और शिनाख्त में जुट गई। बच्ची की पहचान क्षेत्र के पिपरा शुक्ल गांव निवासी प्रमोद तिवारी की बेटी अंजली तिवारी के रूप में हुई। थाने पहुंचे माता-पिता को पुलिस ने उसे सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिपरा शुक्ल गांव निवासी प्रमोद तिवारी की छह वर्षीय मूकबधिर बेटी सुबह घर से खेलते हुए नूनखार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को देख वहां निरीक्षण कर रहे रेलकर्मी धर्मप्रकाश पांडेय दौड़कर ट्रैक से उसे गोद में उठा लिया। बताया जा रहा है कि रेलकर्मी थोड़ा भी चुका गया होता तो भटनी की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ जाती। उधर, बालिका के मूकबधिर होने से वह कुछ बता नहीं पा रही थी।
फिर रेलकर्मी ने मौके पर पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस ने पहले आसपास लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस बच्ची को थाने लेकर पहुंची।

सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि क्षेत्र के पिपरा शुक्ल गांव निवासी प्रमोद तिवारी की मूकबधिर बेटी है। पिता ने बताया कि खेलते हुए वह रेल ट्रैक पर पहुंच गई थी।
वह लोग गांव में उसकी खोजबीन कर रहे थे। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि माता-पिता बच्ची को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed