फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deadly attack on former student union president, case registered

Deoria News: चुनावी रंजिश में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

Thu, 18 May 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on former student union president, case registered
मनबढ़ों ने गोलबंद होेकर रॉड से किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के संत विनोवा पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर गोलबंद मनबढ़ों ने लोहे की राड से जानलेवा हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में बृहस्पतिवार को चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर के अंबेडकर नगर वार्ड से सभासद का चुनाव लड़ने संत विनोवा पीजी के पूर्व अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्र का समर्थन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्भय कुमार शाही उर्फ सिंटू शाही कर रहे थे। परिणाम आने के बाद सूर्यकांत चुनाव हार गए। चुनाव प्रचार के दौरान निर्भय शाही से इसी मोहल्ले से लड़ने वाले एक प्रत्याशी के समर्थक खुन्नस रखने लगे। इसी बात को लेकर मंगलवार की रात में बड़े भाई के घर से आते समय कुछ लोगों ने भीखमपुर रोड पर निर्भय को घेर लिया और लोहे की राड से सिर वार कर दिया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की नीयत से उनकी पिटाई कर दिए। शोरसुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की तहरीर पर भीखमपुर रोड निवासी राहुल यादव, गोलू यादव, भोलू यादव, सत्येंद्र यादव पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए छापा मारा जा रहा है। घर छोड़कर सभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed