{"_id":"667efacf55bdc0e01e00eb74","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-a-tree-family-members-accused-of-murder-deoria-news-c-208-1-deo1004-129002-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
क्षेत्र के चांदपार गांव के समीप कोइलार नाले के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का पेड़ से लटका शव मिला। पुलिस ने शव फंदे से उतारा तो युवक की पहचान चांदपार गांव निवासी के रूप में हुई। युवक की ढाई ह पूर्व पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम विवाह करने का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से ससुराल के लोग खुश नहीं थे और इसको लेकर अक्सर विवाद होता था। बुधवार को विवाद से परेशान पत्नी भी मायके चली गई। युवक नाराज पत्नी को मनाने बृहस्पतिवार शाम ससुराल गया था। हादसे के बाद युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही है।
भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार गांव निवासी शराफत अली (23) पुत्र निक मोहम्मद गांवों में फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचता था। इसी दौरान करीब एक साल पूर्व खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहोरवा मिश्र गांव निवासी एक युवती से उसें प्रेम हो गया। दोनों परिजनों से छिप कर मिलने लगे। दोनों शादी करने पर अड़ गए। हालांकि युवती के घर वाले शादी को तैयार नहीं हुए, लेकिन युवती की जिद के आगे विवश होकर उन्होंने सहमति जता दी। अप्रैल में शराफत और जरीना की शादी हो गई।
लोगों ने बताया कि शादी के एक माह बाद उनमें विवाद होने लगा। इसको लेकर मायके और ससुराल के लोगों में कई बार पंचायत हुई। इससे तंग आकर जरीना बुधवार को मायके चली गई। बृहस्पतिवार शाम गलती का अहसास होने पर शराफत पत्नी को मनाने बहोरवा मिश्र चला गया। अगले दिन सुबह शुक्रवार को चांदपार गांव के पास पेड़ की डाली में फंदे से लटका उसका शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि चांदपार गांव के पास पेड़ से लटका युवक का शव मिला है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है, जिससे आत्महत्या के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति समझ में आएगी। इसके अलावा परिजनों ने युवक की ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।