{"_id":"655f93393a7ceafcea0ae582","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-from-fan-case-of-dowry-death-against-husband-mother-in-law-and-father-in-law-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-13562-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, पति, सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, पति, सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस
Thu, 23 Nov 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
लार, चनुकी। थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव कमरे के अंदर पंखे से लटकता मिला। मौत की खबर पाकर पहुंचे नवविवाहिता के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भटनी थाना क्षेत्र के जिगिना दीक्षित गांव निवासी त्रियोगी मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बेटी ज्योति मिश्रा (24) की शादी लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी कृष्णा मिश्रा के साथ पांच माह पूर्व हुई थी। दहेज की रकम दो लाख रुपये को लेकर अक्सर बेटी को ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति कृष्णा मिश्रा, सास देवांति देवी, ससुर कृपाशंकर मिश्रा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में ससुरालियों ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य अपने अपने काम से बाहर गए थे। घर आने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मायके वालों और पुलिस को सूचना दी। बहरहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि ज्योति मिश्रा के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।