{"_id":"64caa7158a17e469350e9476","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-river-relatives-expressed-fear-of-murder-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-2968-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नदी में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नदी में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Thu, 03 Aug 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मझौलीराज वार्ड संख्या छह के रहने वाले सूरज गुप्ता (29) का शव पुलिस को बुधवार की सुबह सलेमपुर कस्बा गांव के सामने छोटी गंडक नदी में मिला। परिजनों के मुताबिक सूरज गुप्ता मंगलवार की सुबह से घर से गायब थे। आरोप है कि तीन दिन पहले कुछ लोगों से उनका विवाद हुआ था। इसको लेकर उनकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत दम घुटने से हुई है पर चोट के भी निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कोतवाली थाना के सलेमपुर कस्बा गांव के पास छोटी गंडक नदी में युवक का शव लोगों ने देखा। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुट गई। इसी बीच किसी ने बताया कि मझौलीराज वार्ड छह के रहने वाले सूरज गुप्ता मंगलवार की सुबह से गायब हैं। इस पर पुलिस मझौलीराज पहुंच लोगों से पूछताछ की। यह खबर मिलते ही सूरज के परिजनों को आशंका हुई तब वे कोतवाली पहुंचे। वहां से पोस्टमार्टम हाउस पहुंच शव की पहचान सूरज के रूप में की। मृतक के चाचा सुनील गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह से सूरज गायब थे। एक दिन पहले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिले। अभी तलाश की जा रही थी कि शव नदी से बरामद हुआ। एक दिन पूर्व हुए विवाद के चलते कहीं उसकी हत्या तो नहीं की गई है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। तीन दिन पहले मारपीट हुई थी। अभी मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।