फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of middle-aged man found in well

Deoria News: कुएं में मिला अधेड़ का शव

Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged man found in well
देवरिया। पिपरा दौलाकदम गांव के एक अधेड़ का शव सोमवार की शाम को गांव में ही एक कुएं में मिला। इसकी जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरा दौलाकदम गांव के बड़हरी टोला के रहने वाले सुक्खू प्रसाद (59) रविवार की रात को भोजन करने के बाद रात को किसी समय बिना बताए घर से निकल गए। सुबह घर के लोगों ने उन्हें घर नहीं देखकर खोजबीन शुरू की। सोमवार की देर शाम को किसी ने घर के पास कुएं में एक शव देख कर शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त करवा कर आवश्यक कार्रवाई की। सुक्खू के मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौत से बेटे दिलीप का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हेतिमपुर चौकी इंचार्ज प्रह्लाद गोंड ने बताया कि सुक्खू प्रसाद का शव गांव में ही एक कुएं में मिला है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed