{"_id":"68f933bc92dce68aa801ed70","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-screams-erupt-deoria-news-c-208-1-deo1009-166161-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार
Thu, 23 Oct 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
लार। कस्बे के शास्त्रीनगर वार्ड निवासी सोनू कन्नौजिया ने मंगलवार को दोपहर में सीमेंट शेड में लगे पाइप के सहारे रस्सी का फंदा लगा लिया। शाम को परिजन छत पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।
बगल से देखा तो रस्सी के सहारे उसका शव लटक रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फंदे से शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वार्ड निवासी 26 वर्षीय सोनू कन्नौजिया पुत्र स्वर नरेश छठ घाट की सफाई करने गया था।
परिजनों के मुताबिक उधर से वह दिन के तीन बजे के करीब लौटा। किसी बात को लेकर नाराज था। चुपचाप छत पर चला गया। परिजनों को लगा कि काम करके आया है, आराम करने जा रहा है। शाम तक नीचे नहीं आया तो परिजन छत पर गए। बगल से देखा तो उसका शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस सूचना पर लोग भी पहुंच गए। बेटे की मौत से मां आजादी देवी, पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।