फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of a youth found hanging from a belt in a temple, police trying to identify him

Deoria News: मंदिर में बेल्ट के सहारे लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tue, 16 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a belt in a temple, police trying to identify him
भटनी नगर के रामपुर खुरहुरिया वार्ड में फंदे से लटके युवक के शव मिलने पर जुटे लोग। जागरूक पाठक
भटनी। नगर के रामपुर खुरहुरिया वार्ड स्थित ठाकुर जी के मंदिर में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब मंदिर परिसर में एक युवक का शव बेल्ट के सहारे छत की कुंडी से लटका मिला। पुलिस को संदेह है कि युवक अपने बेल्ट के सहारे मंदिर में लगे कुंडी में फंदा बनाकर आत्महत्या की है। पुलिस शव को नीचे उतार तलाशी ली तो मृतक के पॉकेट से मोबाइल फोन और बिहार के सिवान से अंबाला का टिकट मिला। टिकट सुबह नौ बजे ली गई है। वहीं बरामद मोबाइल पर किसी महिला ने फोन भी किया था, लेकिन महिला के बंगाली भाषा में बोलने के कारण युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

भटनी नगर के रामपुर खुरहुरिया वार्ड रेलवे स्टेशन के करीब है। वार्ड के बाहर ठाकुर जी का मंदिर बनाया गया है। मंगलवार शाम मंदिर के पास खेल रहे युवकों ने मोबाइल पर घंटी बजने की लगातार आवाज सुनी। मौके पर जाने पर छत की कुंडी से बेल्ट के सहारे लटका युवका का शव देख युवकों ने शोर मचाया। शोर सुनकर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नीचे उतरवाया और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला। इससे युवक के पश्चिम बंगाल का रहने वाला होने की जानकारी सामने आई है। वहीं मृतक की जेब से बिहार के सिवान से अंबाला का रेल टिकट भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले मृतक किसी से फोन पर बात कर रहा था। बाद में उसका शव मंदिर के अंदर लटका मिला। इसके बाद भी मृतक के मोबाइल पर लगातार फोन आ रहा था। शव को कब्जे में लेने के बाद मोबाइल पर किसी महिला का फोन आया था। महिला बंगाली भाषा में बात कर रही थी, जिसके कारण लोग बात को समझ नहीं सके। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है और मोबाइल कॉल डिटेल व अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि रामपुर खुरहुरिया वार्ड में एक मंदिर में फंदे से लटके करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। पास में मिले मोबाइल से शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed