फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of a young man found in the canal under the bridge

Deoria News: पुल के नीचे नहर में मिला युवक का शव

Fri, 18 Aug 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the canal under the bridge
देवरिया। नारायणपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम को नहर में एक युवक का शव देखकर बच्चों ने शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त करवाकर आवश्यक कार्रवाई की। मौत की सूचना मिलते ही घर में चीख - पुकार मच गई।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के करज गांव के रहने वाले रामगोपाल प्रसाद (47) बृहस्पतिवार की शाम को घर से साइकिल से किसी काम से निकले थे। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटे। घर के लोगों ने उनकी तलाश भी की। शुक्रवार की शाम को स्कूली बच्चों ने क्षेत्र के नारायणपुर और गौनरिया गांव के बीच नहर के पुल पर खड़े होकर मछली देख रहे थे। इसी बीच नहर में उनको एक शव दिखाई दिया। बच्चों ने शोर मचाया। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त रामगोपाल प्रसाद के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन

उधर, रामगोपाल के मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। रामगोपाल की मौत से पत्नी, बेटे श्रवण, संतोष व बेटी मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि रामगोपाल की मौत कैसे हुई इस बात का खुलासा होना चाहिए। एसओ गिरीश चंद राय ने बताया कि रामगोपाल प्रसाद का शव नहर में मिला है। वह एक दिन पहले घर से निकले थे। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पुल पर खड़ी थी साइकिल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नहर के पुल पर एक साइकिल खड़ी थी। हालांकि उसी जगह शव मिलने के समय वहां साइकिल नहीं थी। पुलिस का इस मामले में कहना है कि साइकिल कोई उठा ले गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed