फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of a young man found at the intersection in suspicious condition

Deoria News: संदिग्ध हालत में चौराहे पर मिला युवक का शव

Thu, 16 Nov 2023 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found at the intersection in suspicious condition
 दिनेश की फाइल फोटो
-मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। क्षेत्र के पचलड़ी डीह चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान पचरुखा गांव निवासी के रूप में हुई। वह बुधवार की शाम चौराहे पर किसी काम से निकला था। परिजन और पुलिस मौत का कारण स्पष्ट नहीं बता रहे। युवक की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
पचरुखा गांव निवासी दिनेश कसौधन (44) के मां और पिता की मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई पत्नी और बच्चों के साथ पश्चिम बंगाल में रहता है। गांव वालों के अनुसार किसी बात को लेकर दिनेश की पत्नी विंद्रावती बच्चों के साथ गोरखपुर के खजनी स्थित मायके गई थी। वर्तमान में दिनेश घर पर अकेला ही था। वह बुधवार शाम को पचलड़ी चौराहे पर गया था। कुछ लोगों ने उसे एक चाय की दुकान पर देखा था। सुबह लोगों ने उसका शव सड़क किनारे देख एकौना पुलिस को सूचना दी। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस की जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। मौत की जानकारी होने पर उसके तीन लड़के श्याम कसौधन, रितिक, हरिओम और दो लड़की संजना, सलोनी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

पत्नी बिंद्रावती पति की मौत की खबर सुन बदहवास हो गई। वह पति के शव से लिपट कर रोने लगी। थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed