फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body found of drwned person

सरयू नदी में उतराया मिला मजदूर का शव

Sun, 14 Aug 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
dead body found of drwned person
बभनी बाबू गांव निवासी मोहित प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : DEORIA
सरयू नदी में उतराया मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

बरहज। गौरा स्थित मलंग शाह बाबा के मजार के निकट सरयू नदी में रविवार की दोपहर शव उतराया मिला। शव की पहचान भलुअनी थाना क्षेत्र के बभनी बाबू गांव निवासी मोहित (65) के रूप में हुई। वह शनिवार को स्नान करते समय डूब गए थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
गौरा वार्ड के कुछ लोग दोपहर करीब 12 बजे सरयू नदी की ओर गए थे। इसी बीच नदी में शव उतराया दिखा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई। मोहित की मौत की जानकारी होने पर कलावती देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहित प्रसाद परिवार वालों से बरहज सरयू नदी में स्नान करने के बाद मदनपुर थाना क्षेत्र के रमईपुर गांव में ब्याही पुत्री स्वीटी के घर जाने की बात कहकर निकले थे। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन

नहीं पूरी हो सकी छोटे बेटे की शादी की हसरत
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के बभनी बाबू गांव निवासी मजदूर मोहित प्रसाद की सात संतानें फौजदार, धर्मेंद्र, जितेंद्र, शशिकला, लालती, स्वीटी, फूलमती हैं। परिजनों का कहना है कि मोहित मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते थे। वह छह संतानों की शादी कर चुके थे। जबकि छोटे बेटे जितेंद्र की शादी धूमधाम से करना चाहते थे। लोग बताते हैं कि अक्सर सबसे बात-बात में इसकी चर्चा करते थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर है। उनकी मौत से गांव के लोग दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed