फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body found

सड़क के किनारे बाढ़ के पानी में मिला मजदूर का शव

Sun, 12 Sep 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
dead body found
सड़क के किनारे बाढ़ के पानी में मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

रुद्रपुर। सड़क के किनारे बाढ़ के पानी में मजदूर का शव मिला। वह दो दिन से घर से लापता चल रहा था। रविवार की सुबह लोगों ने उसका शव देख पुलिस को सूचना दी। घटना सरया गांव के निकट हुई। मदनपुर पुलिस ने युवक का शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सरया गांव के प्रदीप गौड़ (41) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। घर में पत्नी के अलावा उनके पांच बच्चे हैं। वह दो बेटियों की शादी कर चुके थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर वह घर से खेत की तरफ शौच करने को गए। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। दोस्तों से भी जानकारी नहीं मिली। कुर्ना नाले के उफान से रुद्रपुर-बरहज मार्ग के किनारे तक पानी लगा है। आशंका जताई जा रही है कि पानी के किनारे शौच करने के दौरान पैर फिसलने से वह गहराई में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। प्रदीप का शव उसके गांव से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पत्नी इंदु देवी पति का शव देख घटना स्थल पर ही बेहोश हो गईं। मृतक के बच्चे आशिक, मुस्कान, प्रतिमा, प्रवीण और प्रत्युष बेजार होकर रोने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुन मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। प्रदीप की मौत से परिवार पर भरण-पोषण का संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed