फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead bodies of two youths who died in the accident reached the village, there was hue and cry

Deoria News: हादसे में मरे दो युवकों का शव पहुंचा गांव, मची चीख-पुकार

Wed, 12 Feb 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two youths who died in the accident reached the village, there was hue and cry
तरकुलवा। कर्नाटक के बेल्लारी जिले में एक फरवरी को एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां स्थित जेएसडब्ल्यू इनर्जी लिमिटेड फैक्टरी का ब्वाॅयलर फटने से थाना क्षेत्र के मठिया महावल और भरौटा गांव के एक-एक युवकों की इलाज के दौरान मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। जबकि ग्राम तरकुलवा का एक युवक बुरी तरह झुलस गया है। मृत युवकों का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह जब गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया महावल के रहने वाले प्रेमचन्द्र गोंड (22) पुत्र नरसिंह गोंड, ग्राम भरौटा निवासी निखिल प्रसाद (24) पुत्र अमेरिका प्रसाद व ग्राम तरकुलवा के दुबे टोला का मुकेश यादव (34) करीब दो माह पहले जीविकोपार्जन के लिए कर्नाटक गए थे। वहां तीनों जेएसडब्ल्यू इनर्जी लिमिटेड फैक्टरी बेल्लारी में काम करने लगे। प्रेमचंद्र फिटर, निखिल वेल्डर और मुकेश रीगर का काम करता था। बीते एक फरवरी को दोपहर में 11 बजे के करीब फैक्टरी में लगा बॉयलर अचानक फट गया। जिससे फैक्टरी में काम कर रहे तीनों युवक गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए। कंपनी द्वारा आनन-फानन में तीनों कर्मचारियों को कर्नाटक के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत बेहद खराब हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिवार के लोग भी कर्नाटक पहुंच गए। वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्रेमचन्द्र और निखिल को इलाज के लिए मुंबई के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान 8 फरवरी को सुबह निखिल और 9 फरवरी को सुबह प्रेमचंद्र की मौत हो गई। जबकि तरकुलवा कस्बे के रहने वाले मुकेश यादव की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed