फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Daughter Shobhita reached father's house, said - Yogi ji, arrange an encounter

Deoria News: पिता के घर पहुंचीं बेटी शोभिता, बोली-योगी जी एनकाउंटर कराइए

Wed, 04 Oct 2023 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Daughter Shobhita reached father's house, said - Yogi ji, arrange an encounter
देवरिया। सत्यप्रकाश दूबे की बड़ी बेटी शोभिता पिता के घर पहुंची और घर की हालत देखकर फफककर रो पड़ी। कहा- योगी जी, मेरे परिवार को खत्म करने वालों का एनकाउंटर किया जाए। शोभिता ने बताया कि 2014 में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए चाचा आए थे। उस समय प्रेम के घर में ही ग्राम प्रधानी थी। धोखे से जमीन लिखवा ली गई थी। शोभिता बताती है कि 2018 में भी उसके परिवार पर हमला करने की तैयारी थी। चार अक्तूबर को एक मुकदमे में पेशी होनी थी। इस बीच यह वारदात पूरी तरह ची-समझी चाल है। ऐसे में घटना में शामिल लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


माता-पिता खो चुके बेटे को मिली सुरक्षा, घंट बांधते रो पड़ा देवेश

देवरिया। फतेहपुर के लेहड़ा टोला के सत्यप्रकाश दूबे का कुनबा ही समाप्त हो गया। घर में नहीं होने की वजह से बड़ा बेटा देवेश भीड़ के आक्रोश से बच गया। वहीं, छोटे अनमोल को हमलावर मृत समझ छोड़ गए, जो गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत से जंग लड़ रहा है। फिलहाल पुलिस ने देवेश को सुरक्षा प्रदान की है।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर के देवरिया रामनाथ मोहल्ले में कर्मकांड के दौरान पीपल के पेड़ पर घंट बांधने के लिए देवेश पहुंचे थे। वह काफी समय तक गुमसुम बैठे रहे। परिवार पर बीते कहर के बारे में सोच कर वह रह-रह कर कांप जाते थे। फिर आंसू पोंछकर खुद को ढांढस बंधाते। कर्मकांड के दौरान सिर मुड़वाने के बाद घंट बांधने की बारी आई तो देवेश फफक पड़े। देवेश ने कहा कि प्रेम के परिवार ने बड़ा अत्याचार किया है। देवेश ने कहा कि प्रेम की दबंगई के आगे कोई जुबान नहीं खोलता था। इस घटना में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो मेरे परिवार से जलते थे। उन्होंने हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की। कहा, सरकारी जमीन पर बने आरोपी के मकान को ढहाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सत्यप्रकाश का भाई ज्ञानप्रकाश दो माह से है लापता

देवरिया। हत्याकांड की अहम कड़ी सत्यप्रकाश के भाई ज्ञानप्रकाश से भी जुड़ रही है। फिलहाल ज्ञान का कुछ पता नहीं चल रहा है। बताया जाता है कि ज्ञानप्रकाश प्रेम यादव के चक्कर में पड़ कर बर्बाद हो चुका है। उसकी पूरी जमीन प्रेम ने लिखवा ली थी। मंगलवार को ग्रामीणों ने बताया कि भूमि बैनामा कराने के बाद ज्ञानप्रकाश प्रेम के घर ही 24 घंटे रहता था। उसकी हैसियत नौकरों की तरह रह गई थी।

गांव के लोगों ने बताया कि प्रेम की उपेक्षा से ज्ञान दुखी रहता था। इसी बीच दो माह पहले वह गायब हो गया। इसको लेकर भी गांव में चर्चा हो रही है। कुछ लोगों ने ज्ञानप्रकाश की गुमशुदगी की भी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed