फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Data of 1.25 lakh voters is not available, names of 1.63 lakh voters are present in two places.

Deoria News: सवा लाख वोटरों का नहीं मिल रहा डाटा, 1.63 लाख का दो जगह नाम

Wed, 10 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Data of 1.25 lakh voters is not available, names of 1.63 lakh voters are present in two places.
देवरिया। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में 3,80,919 बोगस वोटर चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन

इनको नोटिस भेजने के बाद साक्ष्य नहीं मिलने पर मतदाता सूची से बाहर किया जाएगा। पुनरीक्षण कार्य अब 95 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। 11 तारीख तक जिले में यह कार्य पूरा होने की उम्मीद नजर आ रही है।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मतदाता सूची के पुनरीक्षण में अब तक 63,891 नाम ऐसे मिले हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनका नाम अभी भी मतदाता सूची में शामिल है। इस लिस्ट में देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र सबसे ऊपर है। इसके अलावा जिले 1,63,710 ऐसे मतदाता पाए गए हैं, जो दूसरे जगहों पर स्थायी रूप से जाकर रहने लगे हैं, लेकिन अभी भी उनका नाम मतदाता सूची में चल रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत 11 दिसंबर तक फॉर्म जमा करने और पोर्टल पर विवरण अपलोड करना है। जिले में अब तक करीब 96 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान रुद्रपुर, भाटपारानी, बरहज, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, बरहज और देवरिया सदर के कुल 24,09,009 वोटरों के सत्यापन में 1,20,684 ऐसे मतदाता मिले है, जिन वोटरों का डेटा नहीं मिल रहा है। वहीं देवरिया सदर के कुल वोटर 3,59, 538 में से 10,645, रामपुर कारखाना के 3,62,058 में 10,072, भाटपारानी के 3,45, 883 में से 9,703, बरहज के 3,23, 382 में 9,447, सलेमपुर के 3,42, 882 में 8,960, पथरदेवा के 3,50, 605 में 8,278 और रुद्रपुर के 3,24, 661 में 6,786 वोटर मृतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed