{"_id":"62dee33b9c01093a6329d466","slug":"daru-cutting-in-parsia-dewar-deoria-news-gkp44493008","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसियां-विशुनपुर देवार में कटान कर रही सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसियां-विशुनपुर देवार में कटान कर रही सरयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसियां-विशुनपुर देवार में कटान कर रही सरयू
करीब दो किलोमीटर तक हो रही कटान में गिरा विशाल पेड़, जलस्तर थमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई थी। हालांकि, 24 घंटे में जलस्तर थम गया है। जबकि परसियां-विशुनपुर देवार में नदी करीब दो किलोमीटर तक बेतहाशा कटान कर रही है। इससे नदी में एक विशाल पेड़ गिर गया। कटान को लेकर लोग दहशत में हैं।
मौसम के अचानक करवट लेने के बाद से नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इससे नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से पांच सेमी नीचे 66.45 मीटर पर बह रही थी। रविवार की रात से नदी का जलस्तर बढ़त बनाने की जगह थम गया है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत महसूस की है लेकिन नदी पार के गांव परसियां-विशुनपुर देवार में हो रही बेतहाशा कटान से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
साधु की झोपड़ी से नदी की ओर जाने वाले खड़ंजा मार्ग के निकट सरयू कटान कर रही है। पिछले करीब 10 दिनों से जारी कटान के कारण लोगों की नींद उड़ गई है। परसियां-विशुनपुर देवार के छोटेलाल, नंदलाल, परीख, रमाशंकर यादव, दिनेश, मोदी, विजय कुमार आदि का कहना है कि नदी में कटान करते हुए सरयू गांवों ओर रुख कर रही है। लोगों का कहना है कि यही हाल रहा तो नदी गांव के करीब पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि नदी का जलस्तर थमा हुआ है। रही बात कटान की तो मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराकर कटानरोधी इंतजामात कराए जाएंगे।