फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Danger: Packs of stray dogs at every street corner.

खतरा : हर गली-नुक्कड़ पर लावारिस कुत्तों का झुंड

Mon, 28 Sep 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Danger: Packs of stray dogs at every street corner.
रुद्रपुर कोतवाली के गेट पर घूमते कुत्ते 
रुद्रपुर। कस्बे की गलियों और नुक्कड़ पर झुंड बनाकर घूम रहे आवारा कुत्ते राहगीरों और बच्चों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। सीएचसी के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में कुत्ते और सियार के काटने के बाद 713, अगस्त में 677 और 28 सितंबर तक 720 एंटी रेबीज डोज लगाए गए।
विज्ञापन

कुत्ते या सियार के काटने पर स्थिति के अनुसार, पीड़ित को पांच से सात डोज तक वैक्सीन दी जाती है। रेबीज की रोकथाम के लिए नगर पंचायत, ग्राम पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जागरूकता व आवारा कुत्तों के नियंत्रण की योजनाएं संचालित करने के निर्देश हैं। कुत्तों के वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाने की योजना भी है मगर इसका असर जमीन पर नजर नहीं आ रहा है। इससे लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

विश्व रेबीज दिवस पर सोमवार को रुद्रपुर सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। लोगों को रेबीज से बचाव और पशु के काटने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed