{"_id":"60709dc68ebc3ec89c78198b","slug":"damsel-murdered-in-land-dispute-salempur-news-gkp3914506115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेनुआ गांव में भूमि विवाद में युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेनुआ गांव में भूमि विवाद में युवती की हत्या
विज्ञापन

मईल। थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में मकान की नींव निर्माण के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष के चले ईंट पत्थर से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल से ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही सीओ बरहज देवानंद व मईल पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
नेनुआ गांव के स्व.विश्राम यादव के मकान का निर्माण चल रहा था। शुक्रवार दोपहर में उसके पड़ोसी ने अपनी बरजा की जमीन बताकर कार्य को रोकवा दिया। 23 वर्षीय बेटी शोभा ने इसका विरोध किया तो दोनों में कहासुनी होने लगी। परिजनों का आरोप है कि इसी बात पर आरोपी पक्ष ने दौड़ाकर ईंट से प्रहार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शोभा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सीओ देवानंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर गया था। हत्यारोपी के प्रयास के साथ साथ मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
बहन को शिक्षिका बनाने का सपना रह गया अधूरा
मईल। बहन की मौत के बाद तीनों भाई बदहवास हैं। घटना की जानकारी लेने दरवाजे पर पहुंच रहे लोगों से रोते हुए कह रहे थे कि अब किसको अध्यापक बनाएंगे। हम लोगों का सपना अधूरा रह गया है। यह सुन मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही थी। शोभा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह घर के कामों में निपुण होने के साथ पढ़ने में मेधावी थी। पिता की मौत के बाद भाई रमेश, राजेश, अखिलेश मेहनत कर उसे शिक्षक बनाना चाहते थे। क्या पता था कि एक फुट भूमि के लिए आरोपी मारपीट कर बहन को मौत के घाट उतार देंगे। घटना की जानकारी पर पहुंच रहे लोगों को देख भाई अखिलेश कह रहे थे कि बहन को अध्यापिका बनाने का सपना अधूरा रह गया। अब हमारा सपना कौन पूरा करेगा। यह कह फफक पड़े। यह देख ढांढस बंधा रहे मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। हर शख्स घटना की वजह जान कर आरोपितों को कोस रहे थे।