फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dam not repaired, may cause havoc during floods

Deoria News: बंधे की नहीं हुई मरम्मत, बाढ़ के समय मच सकती है तबाही

Fri, 04 Aug 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 04 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dam not repaired, may cause havoc during floods
सलेमपुर। विभाग की लापरवाही से आब तक बंधों की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया है। बंधों की सड़क पर जगह-जगह रैट होल हैं, जो बाढ़ के समय खतरा पैदा कर सकते हैं। इससे तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


शासन ने निर्देश दिया था कि 15 जून से पहले बंधों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाए, लेकिन बाढ़ विभाग की लापरवाही से भागलपुर-मईल बंधे की मरम्मत नहीं हो सकी है। जगह-जगह जंगली जानवरों और रेनकट से होल बने हुए हैं। बाढ़ के आने पर रिसाव होकर बंधा कट भी सकता है, जिससे भागलपुर, छित्तूपुर, देवसिया, ईशारू, गोड़वली, बांध पिपरा, दवन पिपरा, नरियांव, बकुची, जिरासो, मुरासो, बलिया सहित 50 से अधिक गांवों की फसल बर्बाद हो जाएगी और घरों में भी पानी घुसने की आशंका है। 1998 में बंधा कट गया था, जिससे लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा था। पिछले साल आई बाढ़ के दौरान स्थानीय लोगों के प्रयास से बंधा कटने से बचा था। रतजगा कर रहे युवकों ने बंधे में रिसाव को देखकर शोर मचाया। जिसपर गांव वालों की मदद से रिसाव को बंद किया गया था। सरयू नदी का पानी तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। बंधे में जगह-जगह होल तटवर्ती बसे लोगों के होश उड़ गए हैं। बाढ़ विभाग के अपर अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि बंधों पर कर्मचारियों द्वारा निगरानी की जा रही है। भागलपुर मईल मार्ग अब लोकनिर्माण विभाग के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed