{"_id":"58beeec84f1c1bed43dc4348","slug":"dadi-s-devotees-played-colors-gulal-ki-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी के भक्तों ने रंग, गुलाल की खेली होली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी के भक्तों ने रंग, गुलाल की खेली होली
देवरिया
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
राणी सती दादी मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मोहन रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दादी के भक्तों ने जमकर होली खेली। भजन का आयोजन किया गया और शाम को भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ। हर वर्ष होली पर्व के कुछ दिन पहले ही श्री राणी सती दादी के भक्त होली महोत्सव का आयोजन करते हैं। इस वर्ष यह आयोजन मंगलवार को किया गया। दादी मां के मंदिर को भव्य सजाया गया था। दोपहर बाद श्री राणी सती दादी मंदिर में भक्त जुटे।
भक्तों ने दादी मां का भजन-कीर्तन किया। मां को भोग लगाया और रंग, गुलाल लगाया। इसके बाद एक-दूसरे पर रंग, गुलाल डाला गया। भक्तों ने फूलों की भी होली खेली। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। फाल्गुनी गीत गाकर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। होली महोत्सव के अंत में भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। देर शाम तक भक्त दादी मां के मंदिर में जमे रहे। इस दौरान बेला अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, ममता जाखोदिया, नीतू जाखोदिया, अजय अग्रवाल, पुनीत झुनझुनवाला, कंचन अग्रवाल, मीनू सरावगी समेत सैकड़ों की संख्या में दादी मां के भक्त मौजूद रहे।