{"_id":"68ab5c3e7ac8b5ff73061489","slug":"dadar-expresss-engine-failed-twice-passengers-troubled-deoria-news-c-208-1-deo1010-161589-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दादर एक्सप्रेस का इंजन दो बार फेल, परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दादर एक्सप्रेस का इंजन दो बार फेल, परेशान हुए यात्री
Mon, 25 Aug 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
इंजन फेल होने से खड़ी दादर एक्सप्रेस।
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। रविवार को मुंबई से गोरखपुर आ रही 5017 डाउन दादर एक्सप्रेस का इंजन दो बार फेल हो गया। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
पहली बार इंजन लार रोड स्टेशन पर फेल हुआ। ट्रेन करीब 4:30 बजे यहां पहुंची थी। दो मिनट के ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी इंजन ने जवाब दे दिया।
करीब 1:30 घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर और तकनीकी स्टाफ ने इंजन को चालू कर दिया। इसके बाद ट्रेन सलेमपुर की ओर रवाना हुई, मगर धनौती क्रॉसिंग पार करते ही इंजन फिर से बंद हो गया। इससे यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना था कि लंबी दूरी की ट्रेनों में तकनीकी खामियां रेलवे की लापरवाही को दर्शाती हैं।
गर्मी और उमस से बेहाल यात्रियों को पानी के लिए तरसना पड़ा। कई यात्री पैदल ही सलेमपुर की ओर चल पड़े और वहां से दूसरे साधनों से गंतव्य जाने लगे।
सलेमपुर स्टेशन मास्टर बृजेश मिश्र ने बताया कि ट्रेन सलेमपुर आउटर और लार रोड के बीच खड़ी रही। भटनी से दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई।