{"_id":"69d17f29e5fc85393f0bc46e","slug":"cylinders-were-distributed-among-313-consumers-in-the-presence-of-the-naib-tehsildar-deoria-news-c-208-1-deo1022-178639-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नायब तहसीलदार के मौजूदगी में 313 उपभोक्ताओं में बांटे गए सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नायब तहसीलदार के मौजूदगी में 313 उपभोक्ताओं में बांटे गए सिलिंडर
विज्ञापन
भटनी। नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में शनिवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी की गई। बैकलॉग कम करने के लिए 13 मार्च तक मोबाइल से गैस सिलिंडर बुक करने वाले 313 उपभोक्ताओं को गैस वितरण किया गया। इस दौरान भोर से ही गोदाम पर कतार में लगे सैकड़ों लोगों को वापस लौटना पड़ा।
भटनी में गैस एजेंसी संचालक पर कार्रवाई के बाद सिलिंडर वितरण की जिम्मेदारी तहसील प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया है। दोनों दिनों से नायब तहसीलदार और पुलिस के मौजूदगी में गैस का वितरण किया जा रहा है। शनिवार सुबह नायब तहसीलदार हरि प्रसाद और एसओ मृत्युंजय राय क्षेत्र के सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने अपनी मौजूदगी में गोदाम का फाटक खोलवा कर 13 मार्च तक बैकलाॅग होम डिलीवरी के लिए वाहन भेजना शुरू किया। प्रत्येक वाहन के साथ राजस्व कर्मी, पुलिस कर्मी और एजेंसी कर्मी मौजूद रहे। इस क्रम में नगर में 141, पिपरा देवराज, सिसई, पड़री बाजार में 53, खोरीबारी, जिगिना दीक्षित, सल्लहपुर में 45, भरहेचौरा, नोनापार, बभनौली, मिश्रौली कोईलार में 40, वीरसिंहपुर, परसौनी, घांटी में 33 सिलिंडर बैकलाॅग होम डिलीवरी के रूप में भेजा गया। साथ ही गैस गोदाम से गैस सिलिंडर वितरण पर रोक लगा दिया गया। इस दौरान 13 मार्च के बाद गैस सिलिंडर बुकिंग करने वाले और भोर से ही गैस गोदाम पर कतार में खड़े उपभोक्ताओं को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। नायब तहसीलदार हरि प्रसाद ने बताया कि करीब सात हजार सिलिंडर बुक हैं। धीरे-धीरे इसको पूरा किया जा रहा है। रविवार को 14 से 18 मार्च के बीच बुक सिलिंडरों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने इसकी संख्या 809 बताया है।