फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cyclist injured and dies after being hit by tractor

Deoria News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार घायल, मौत

Sat, 21 Dec 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cyclist injured and dies after being hit by tractor
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के भीखमपुर गांव के पास मुख्य मार्ग स्थित मोड़ पर बृहस्पतिवार की शाम को एक साइकिल सवार अधेड़ को सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहयोग से उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। थानाक्षेत्र के भीखमपुर गांव के जगदीश प्रसाद (55), बृहस्पतिवार की शाम को स्थानीय चौराहा पर साइकिल से बाजार करने गए थे। बाजार कर वापस लौट रहे थे। गांव के पास भीखमपुर मोड़ पर पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed