{"_id":"682f77d28b92214401030a75","slug":"cyclist-hit-by-four-wheeler-dies-deoria-news-c-208-1-sdn1004-154183-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चारपहिया की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चारपहिया की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत
Fri, 23 May 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 23 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के बसंतपुर चौराहा पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बसंतपुर चौराहा पर बुधवार की रात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी जितेंद्र शर्मा (30) मजदूरी करता था। बुधवार को मजदूरी करने गया था। रात करीब 10:30 बजे साइकिल से घर लौट रहा था। गांव के पास चौराहा से घर की तरफ मुड़ रहा था। इस दौरान बरवा मीरछापर की तरफ से तेज गति से आ रही चार पहिया वाहन ने साइकिल को चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव के लोगों के सहयोग से परिजन उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। परिजनों ने बताया कि इलाज शुरू ही हुआ था कि जितेंद्र ने रात करीब 11:30 बजे दम तोड़ दिया। घर के लोग शव लेकर घर चले आए। बृहस्पतिवार की सुबह शव को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, मौत की खबर मिलते ही घर में चीख- पुकार मच गई। जितेंद्र की मौत से मां उर्मिला देवी, बड़े भाई सत्येंद्र व छोटे भाई अंकित व बहन का रो-रोकर बुरा है। पुलिस ने बताया कि हादसे में युवक के मौत की सूचना है। जिले से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।