{"_id":"6a021a60426298a2d509dc47","slug":"customer-beaten-up-for-demanding-money-but-not-giving-cake-deoria-news-c-208-1-deo1019-181542-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुपये लेकर केक न देने का आरोप मांगने पर ग्राहक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुपये लेकर केक न देने का आरोप मांगने पर ग्राहक की पिटाई
Mon, 11 May 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर मदर्स-डे मनाने के लिए ऑर्डर दिए केक लाने गए युवक को एक दुकानदार ने दोस्तों संग पीट दिया। आरोप है कि दुकानदार रुपये लेकर केक नहीं दे रहा था। जब युवक ने विरोध किया तो वह मौके पर अपने दोस्तों को बुलाकर युवक पर हमला करा दिया। आसपास लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल भेजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नरंगा गांव निवासी रुदल गुप्ता का आरोप है कि रविवार को मदर्स-डे पर वह मगहरा चौराहे के मईल रोड स्थित एक दुकानदार के यहां केक का ऑर्डर दिया था। रात करीब आठ बजे जब वह केक लेने पहुंचा और रुपये दे दिए तो दुकानदार केक देने में आनाकानी करने लगा।
गाली-गलौज करते हुए डांट-फटकार कर भगाने लगा। जब उसने विरोध किया तो दुकानदार अपने दोस्तों को बुलाकर रुदल पर हमला करा दिया। मारपीट में रुदल को गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में रुदल ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी हुई है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।