फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ct scan machine made

सीटी स्कैन मशीन ठीक, जांच शुरू

Sat, 15 Oct 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
ct scan machine made
सीटी स्कैन मशीन ठीक, जांच शुरू
विज्ञापन

दो दिन जांच ठप रहने से परेशान थे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में दो दिन बाद शनिवार को सीटी स्कैन जांच शुरू हो गई। इससे मरीजों को राहत मिली है। बृहस्पतिवार को हाईवोल्टेज आने से सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई थी। इसके चलते लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की निशुल्क सुविधा है। बृहस्पतिवार को हाईवोल्टेज आने से मशीन खराब हो गई। यहां हर रोज करीब पचास से अधिक मरीजों की जांच होती है। मरीज जांच कराने के लिए सेंटर पर पहुंच रहे थे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ रहा था। सेंटर के कर्मचारियों की सूचना पर कंपनी से शुक्रवार को मैकेनिक पहुंचा और देर शाम तक गड़बड़ी दूर कर दी गई। शनिवार को बीस मरीजों की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन ठीक हो गई। कंपनी से आए मैकेनिक ने खराबी ठीक कर दिया है। अब जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नेत्र परीक्षक की सेवा समाप्त
देवरिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के ओपीडी में नेत्र चिकित्सक व परीक्षक में हाथापाई के मामले में आउट सोर्सिंग कंपनी ने नेत्र परीक्षक की सेवा समाप्त कर दी है। नेत्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफसर डॉ. कन्हैया प्रसाद तथा नेत्र परीक्षक विकास राजभर के बीच शुक्रवार को हाथापाई हो गई थी। प्रिंसिपल से चिकित्सक ने नेत्र परीक्षक के बारे में ड्यूटी गायब रहने, अभद्र व्यवहार करने तथा हाथापाई करने की लिखित शिकायत की थी। प्रिंसिपल ने आउट सोर्सिंग कंपनी को कर्मी को टरमिनेट करने की संस्तुति कर दी। इसके बाद आउट सोर्सिंग कंपनी अवनी परिधि के निदेशक ने नेत्र परीक्षक की सेवा समाप्त कर दी। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि आउट सोर्सिंग कंपनी ने नेत्र परीक्षक की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed